Artículos relacionados a Ababil Ki Udaan

Ababil Ki Udaan - Tapa blanda

Sara Rai

 
9789360868482: Ababil Ki Udaan

Sinopsis

सारा राय की ये कहानियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि साहित्य और वर्तमान सन्दर्भ में हिन्‍दी साहित्य ने आगे बढ़ना बन्‍द नहीं किया है और वह बिना शोर मचाए, प्राय: चुपचाप, प्रगति की दिशा में नए क़दम रखता चला जा रहा है। सम्‍पन्न कहानी के लिए अब तक घटनाओं की बहुलता आवश्यक होती थी, परन्‍तु अब बहुत कम, बहुत सामान्य और रोज़मर्रा की ज़ि‍न्‍दगी पर बहुत सफल कलात्मक कहानी लिखी जा सकती है। निर्मल वर्मा के शब्दों में, ‘‘विवरणात्मक कहानी की लगभग मृतप्राय शैली को (जिसमें बातचीत लगभग नहीं के बराबर है) सारा राय ने यदि इतने सधे, संवेदनशील ढंग से पुनर्जीवित किया है तो उसके पीछे उनकी तीक्ष्ण और जिज्ञासापूर्ण दृष्टि है...। इससे एक अजीब भ्रम उत्पन्न होता है—विवरण कहानी लेखिका देती है लेकिन जो आवाज़ सुनाई देती है, वह उन वस्तुओं और पात्रों के मुँह से जिनके बारे में विवरण दिया जा रहा है।...यदि फार्सटर के कथन 'ओनली कनेक्ट’ में कला का मर्म छिपा है तो सारा राय में उसकी विलक्षण प्रतिभा है।’’ निश्चय ही, इस संकलन की बारह कहानियाँ साहित्य में मील के पत्थर के समान हैं।

"Sinopsis" puede pertenecer a otra edición de este libro.