Artículos relacionados a काव्य दीप...

काव्य दीप समर्पित संग्रह प्रथम दीप ( Kavya deep sarpit pratham deep ) - Tapa blanda

काव्य दीप, ( Kavya Deep

 
9789356106529: काव्य दीप समर्पित संग्रह प्रथम दीप ( Kavya deep sarpit pratham deep )

Sinopsis

मैंने अपने छोटे से जीवनकाल में विचारों की प्रखरता, अनुभवों की गठरी और ज्ञान के विविध आयाम अपने पिता से विरासत में पाये हैं। आज उनके आकाशीय आशीर्वाद के फलस्वरूप शुभ दिन सम्भव हुआ है कि काव्यदीप की साहित्यिक यात्रा में एक मील का पत्थर रखा जा रहा है।’काव्यदीप - प्रथम दीप’ समर्पित संग्रह प्रेरणास्त्रोत मेरे परम पूजनीय पिता जी श्री वीरेंद्र कुमार सक्सेना जी को समर्पित है। अपने यशस्वी जीवन काल में अपने पराए कई घर-परिवारों में आशा और अर्थ के दीप जलाने वाले मेरे पिताजी ने काव्यदीप का दीप प्रज्ज्वलित किया; जिसे मैं अक्षुण्ण बनाने के ध्येय से यह संकलन ले कर आई हूँ।सत्य पथ अनुगामी, निष्काम भाव से परोपकार करने वाले मेरे पिता की प्रेरणा से काव्यदीप का संपादन कर मैं अति हर्ष की अनुभूति कर रही हूँ।

"Sinopsis" puede pertenecer a otra edición de este libro.

Acerca del autor

दीप्ति सक्सेना 'दीप' एम.एस.सी(भौतिक शास्त्र), एम.एड., नेट- जेआरएफ(शिक्षा शास्त्र) मैं एक विज्ञान शिक्षिका एवं काउंसलर हूँ। मेरी पहली पुस्तक 'बाल ग्रह की सैर' 2020 में प्रकाशित हुई। एशियन लिटरेरी सोसायटी द्वारा इस पुस्तक को सागर मेमोरियल अवार्ड में सर्टिफिकेट आफ एप्रिशिएशन भी प्राप्त हुआ है। 'काव्यवटिका-अष्टम पुष्प' मेरा पहला साझा काव्यसंकलन भी वर्ष 2020 में प्रकाशित हुआ। मैंने अब तक सात भारतीय एवं एक अंतर्राष्ट्रीय साझा काव्यसंकलन में सह कवयित्री के रूप में प्रतिभाग किया है। दो पुस्तकों 'मधुर बाल तरंग' तथा 'काव्यदीप- प्रथम दीप' का संपादन भी किया है। विभिन्न ऑनलाइन एवं मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में लेखन कार्य जारी है। विभिन्न प्रकार की कलाकृति, फोटोग्राफी और लेखन प्रतियोगिताओं में विजेता रही हूँ। इसी के साथ 17 फरवरी 2021 में मैंने काव्यदीप नामक साहित्यिक मंच की आधारशिला रखी; जो कि साहित्यिक सेवा में अनवरत कार्यशील है ।

"Sobre este título" puede pertenecer a otra edición de este libro.