Artículos relacionados a अलग होना...

अलग होना गलत नहीं: विविधता और दयालुता दर्शाती बच्चों की चित्रों भरी पुस्तक - Tapa blanda

Purtill, Sharon

 
9781990469121: अलग होना गलत नहीं: विविधता और दयालुता दर्शाती बच्चों की चित्रों भरी पुस्तक

Sinopsis

लिटरेरी टाइटन गोल्ड पुरस्कृत किताब

हर बच्चा विशिष्ठ है! चाहे वो बड़ा हो या छोटा, नाटा हो या लम्बा, चाहे उसे पसंद हो तैरना, नाचना, गाना या बाइक चलाना शायद उनकी कुछ ख़ास ज़रूरतें हो या पृथक पृष्ठ्भूमी हो. 

शायद वो चश्में पहनते हों या अलग लहजे मे बात करते हों सच्चाई ये है कि सभी बच्चे अलग होते हैं और उनके  विशिष्ठ शख्सियत की सराहना होनी चाहिए, न कि तिरस्कार. इस विषय को बढ़ावा देते हुए कि बच्चे एकदूसरे से भिन्न हैं, ये किताब समझाती है कि बच्चे खुद की और दूसरों की विशिष्ठ शख्सियत को स्वीकार करें. यह किताब ’अलग होना गलत नहीं’, 

बच्चों में दया भाव जगाने और अपने से भिन्न बच्चों को अपनाने  के लिए प्रोत्साहित करती है. ये किताब  दर्शाती है कि एकदूसरे के प्रति सदभाव रखने के लिए, 

एक जैसा दिखना और एक जैसा काम करना जरूरी नहीं .पाठकों के लिए संदेश 

"आपको हमेशा उन लोगों के प्रति सहिष्णु होना चाहिए जो आपसे अलग है. क्योंकि वे ही हैं जो आपको सबसे भिन्न बनाते है."

 

यदि आप 2-4 या 3-5 साल के बच्चों के लिए एक अच्छी बच्चों की किताब की तलाश में हैं, तो यह रंगीन चित्र पुस्तक एक बढ़िया विकल्प है।और आश्चर्य नहीं अगर ये उनकी पसंदीदा बन जाए और  वे इसे बार-बार पढ़ने के लिए कहें.


"Sinopsis" puede pertenecer a otra edición de este libro.

Acerca del autor

शेरोन पुर्तिल एक ग्रहणी थी जब वो प्रकाशन के माध्यम से १९९८ में उद्यमी बनीं। उस वर्ष, अपने पति के साथ, उन्होंने अपनी पहली पुस्तक लिखी और प्रकाशित की।उस पुस्तक की सफलता ने उन दोनों को आश्चर्यचकित कर दिया जब इसकी दसियों हज़ार प्रतियाँ उनके गैरेज के बाहर बिकीं.आज शेरोन एक पुरस्कृत लेखिका हैं, जो अलग-अलग छद्म नामों के तहत कई शैलियों में प्रकाशित करतीं हैं. लेखन, परिवार और सकारात्मक जीवन के प्रति उनका जुनून उन्हें ऐसी किताबें बनाने के लिए प्रेरित करता है जिससे उन्हें उम्मीद है कि वो दूसरों के जीवन को समृद्ध बनाएगी। वो उम्मीद करती हैं कि एक दिन वे ठन्डे इलाके से भाग कर उष्णकटिबंधीय समुद्रतट से लिखें जहाँ उनकी सबसे बड़ी चिंता होगी रेत का उनके सनटैन लोशन और मार्गरिटा की खाली ग्लास से चिपकना. लेकिन फिलहाल शेरोन गर्मी के गरम महीनों और ओंटारियो कनाडा में परिवार और दोस्तों के साथ बिताए समय को संजोने में व्यस्त हैं.

"Sobre este título" puede pertenecer a otra edición de este libro.